president-of-india-list

14 भारत के राष्ट्रपति की सूची | President List of India in Hindi

भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार होने के कारण कार्यपालिका के दो रूप पाए जाते है। जैसे।

  • नाममात्र की कार्यपालिका।
  • वास्तविक कार्यपालिका ।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद को वास्तविक कार्यपालिका कहा जाता है

जबकि राष्ट्रपति को नाममात्र का प्रमुख बनाया गया है

भारत का राष्ट्रपति | President of India

Table of Contents

संविधान के अनुच्छेद 52 के अनुसार व्यवस्था कि गई है । की भारत का एक राष्ट्रपति होगा ।
तथा अनुच्छेद-53(1) के अनुसार संघ की सारी शक्तियां राष्ट्रपति के पास होगी ।
जिसका प्रयोग या तो राष्ट्रपति खुद करेंगे या अपने किसी अधिकारी से करवाएंगे ।

लेकिन वास्तव में सविंधन के अनुच्छेद 74 में व्यवस्था की गई है। की राष्ट्रपति की शक्तियों का उपयोग मंत्रिपरिषद करती है।
इसलिए राष्ट्रपति केवल नाममात्र के कार्यकारी प्रमुख की भूमिका निभाता है।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची | President List of India in Hindi

President of india list and biography in hindi
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची | President List of India
स.क्र.राष्ट्रपति का नामकार्यावधि (कब से कब-तक)
1.डॉ. राजेंद्र प्रसाद26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962
2.डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन13 मई, 1962 से 13 मई, 1967
3.डॉ. जाकिर हुसैन13 मई, 1967 से 3 मई, 1969
4.वराहगिरि वेंकटगिरि24 मई, 1969 से 24, अगस्त 1974
5.डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977
6.नीलम संजीव रेड्डी25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई, 1982
7.ज्ञानी जैल सिंह25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987
8.आर वेंकटरमन25 जुलाई, 1987 से 25 जुलाई, 1992
9.डॉ. शंकर दयाल शर्मा25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997
10.के. आर. नारायणन25 जुलाई, 1997 से 25 जुलाई, 2002
11.डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007
12.प्रतिभा देवीसिंह पाटिल25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012
13.डॉ. प्रणब मुखर्जी25 जुलाई, 2012 से 25 जुलाई, 2017
14.राम नाथ कोविंद25 जुलाई, 2017 से वर्तमान अब-तक
List of President of India | भारत के राष्ट्रपतियों की सूची

भारतीय राष्ट्रपति की जीवनी | Biography of Indian President

1. डॉ. राजेंद्र प्रसाद जीवन परिचय | Dr. Rajendra Prasad Biography

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति (First President of India) थे एवं 12 वर्षों के लिए सबसे लंबे समय तक भारत के राष्ट्रपति रहे थे ।

  • जिनका कार्यकाल 26 जनवरी, 1950 से 14 मई, 1962 तक रहा था।
Dr. Rajendra Prasad Biography in hindi
Dr. Rajendra Prasad Biography
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे। उन्हें 1962 में भारत रत्न सर्वश्रेष्ठ उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का निधन 28 फरवरी, 1963 को हुआ।

2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जीवन परिचय | Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Biography

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति थे। जो बाद भारत के द्वितीय राष्ट्रपति (1962- 1967) भी रहे।

  • जिनका कार्यकाल 13 मई, 1962 से 13 मई, 1967 तक रहा।
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Biography in hindi
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Biography
  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तिरुट्टनी (तमिलनाडु) में 5 सितंबर को हुआ था। इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • 1915 में, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की महात्मा गांधी से प्रथम बार मुलाकात हुई थी। 1952 में, भारतीय गणराज्य का उपाध्यक्ष भी चुना गया था।
  • 1954 में, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन 17 अप्रैल, 1975 को हुआ।

3. डॉ. जाकिर हुसैन जीवन परिचय | Dr. Zakir Hussain Biography

आधुनिक शिक्षा के सबसे बड़े समर्थक डॉ. जाकिर हुसैन भारत के प्रथम मुस्लिम (अल्पसंख्यक) राष्ट्रपति बने थे।

  • ये भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे इनका कार्यकाल 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 तक रहा।
  • उन्होंने नई दिल्ली में केन्द्रीय विश्वविद्यालय “जामिया मिलिया इस्लामिया” की स्थापित की थी।
Dr. Zakir Hussain Biography in hindi
Dr. Zakir Hussain Biography
  • 1962 ई. में भारत के उप-राष्ट्रपति (vice President ) बने।
  • वर्ष 1963 ई. में उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।
  • डॉ. जाकिर हुसैन का निधन 3 मई, 1969 को नई दिल्ली मे हुआ।

4. वी. वी. गिरि जीवन परिचय | V.V Giri Biography

वी. वी. गिरी का पूरा नाम– वराहगिरी वेंकट गिरी था

  • भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति तथा चौथे राष्ट्रपति थे।
  • उनका कार्यकाल 24 अगस्त, 1969 से 24 अगस्त, 1974 तक रहा।
V.V Giri Biography in Hindi
Dr V. V. Giri Biography
  • उनकी प्रसिद्ध किताबऔद्योगिक संबंध और भारतीय उद्योगों में श्रमिकों की समस्याएँ” श्रमिकों (कामगारों) पर लिखित है।
  • उन्हें 1975 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • उनकी मृत्यु 24 जून, ‎1980 को दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई।

5. डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद जीवन परिचय | Dr. Fakhruddin Ali Ahmed Biography

  • भारत के पांचवे राष्ट्रपति ‘फखरुद्दीन अली अहमद’ थे।
  • वे 29 जनवरी, 1966 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राज्यसभा मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे।
 Dr. Fakhruddin Ali Ahmed Biography in hindi
Dr. Fakhruddin Ali Ahmed Biography
  • अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी(INC) की प्राथमिक सदस्य फखरुद्दीन अली अहमद को 25 अगस्त, 1974 में भारत का पांचवे राष्ट्रपति बनाया गया था।
  • उनका कार्यकाल 24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977 तक रहा।
  • फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की राय से देश में आपातकाल (Emergency) लगा दिया था।
  • वे भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे, जिनकी मृत्यु पद में रहते हुए 11 फरवरी, 1977 को हुई थी। इनकी मृत्यु के बाद बी. डी. जत्ती को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था।

6. नीलम संजीव रेड्डी जीवन परिचय | Neelam Sanjiva Reddy Biography

नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति थे एवं पहले वे आंध्र प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री (CM ) रहे।

  • जिनकी राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई, 1982 तक रहा।
Neelam Sanjiva Reddy Biography in hindi
Neelam Sanjiva Reddy Biography
  • 1967 में उन्हें लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया तथा दो बार वे लोक सभा स्पीकर और यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर भी रह चुके है।
  • उनका निधन 1 जून, ‎1996 को हुई।

7. ज्ञानी जैल सिंह जीवन परिचय | Giani Zail Singh Biography

ज्ञानी जैल सिंह भारत के सातवें राष्ट्रपति एवं पहले सिक्ख राष्ट्रपति थे।

जिनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987 तक रहा।

इनका वास्तविक नाम जरनैल सिंह था।

Giani Zail Singh Biography
Giani Zail Singh Biography
  • ज्ञानी जैल सिंह भारतीय डाक घर संबंधी विधेयक पर ‘पॉकेट वीटो‘ का प्रयोग करने वाले राष्ट्रपति थे।
  • उनकी मृत्यु 25 दिसंबर 1994 में केशगड़ साहिब जाते वक़्त गाड़ी दुर्घटना से हुई।

8. आर वेंकटरमन जीवन परिचय | Ramaswamy Venkataraman Biography

रामास्वामी वेंकटरमण (आर. वेंकटरमण) भारत के आठवें राष्ट्रपति थे।

उनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 1987 से 25 जुलाई, 1992 तक रहा।

Ramaswamy Venkataraman Biography in hindi
Ramaswamy Venkataraman Biography
  • 1949 मे उन्होंने लेबर लॉ जर्नल की स्थापना किया था।
  • 1983 में, वे भारत के रक्षा मंत्री और 1984 में, भारत के उप-राष्ट्रपति (Vice President ) भी रहे। 1977 एवं 1980 में लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए।
  • उन्होंने स्वाधीनता आन्दोलनभारत छोड़ो आन्दोलन मे बढ़ चढ़ क्र भाग लिया
  • इनका निधन 27 जनवरी, 2009 को नई दिल्ली मे हुआ।

9. डॉ. शंकर दयाल शर्मा जीवन परिचय | Dr. Shankar Dayal Sharma Biography

डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के नोवे राष्ट्रपति और भारतिये राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे।

उनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997 तक रहा।

Dr. Shankar Dayal Sharma Biography
Dr. Shankar Dayal Sharma Biography
  • डॉ. शंकर दयाल शर्मा जी 1985 से 1986 में पंजाब के राज्यपाल रहे। पंजाब के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद वे महाराष्ट्र के गवर्नर नियुक्त हुए थे।
  • वे 1992 में भारत के उपराष्ट्रपति (Vice President) रहे एवं राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज स्वेल को हरा कर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
  • डॉ. शंकर दयाल शर्मा का निधन 26 दिसंबर, 1999 को हुआ।

10. के. आर. नारायणन जीवन परिचय | K. R. Narayanan Biography

के. आर नारायण (कोचेरिल रमण नारायण) 1997 में, भारत के दसवें राष्ट्रपति बने तथा वह भारत के पहले दलित राष्ट्रपति थे।

उनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 तक रहा।

के. आर. नारायणन जीवन परिचय | K. R. Narayanan Biography in hindi
K. R. Narayanan Biography
  • कोचेरिल रमण नारायण को 1989 में, कांग्रेस सत्ता हटने बाद, पुनः राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा कार्यकाल में 1992 में, उप-राष्ट्रपति (Vice President) बनाया गया।
  • इनकी मृत्यु 9 नवंबर 2005 को नई दिल्ली में निमोनिया से हुई।

11. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जीवन परिचय | Dr. APJ Abdul Kalam Biography

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम था वह भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले वैज्ञानिक थे।

उनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007 तक रहा।

Dr. APJ  Abdul Kalam Biography in hindi
Dr. APJ Abdul Kalam Biography
  • उन्होंने DRDO और ISRO के विभिन्न परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण कार्य किये।
  • उनके निर्देशन में रोहिणी -1 उपग्रह(Satellite) तथा अग्नि एवं पृथ्वी मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण (Launch) किया गया था।
  • जिनके फलसवरूप डॉ. कलाम को भारत का “मिसाईल मैन” (Missile Men) के नाम से भी जाना जाता है।
  • बैलिस्टिक मिसाइल‘ एवं लांच व्हीकल टेक्नोलॉजी का भारत में Successful Test भी किया।
  • डॉ. अब्दुल कलाम का भारत के 1974 और 1998 के परमाणु परीक्षण (Nuclear weapons testing) में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
  • उन्हें 1981 में पद्म भूषण व 1990 में पद्म विभूषण और फिर 1997 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
  • उनका निधन 27 जुलाई, 2015 को शिलांग (मेघालय) में लेक्चर देते समय दिल का दौरा (Heart Attack ) पड़ने से हुआ।

12. श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल जीवन परिचय | Pratibha Patil Biography

श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की पहली (प्रथम महिला राष्ट्रपति) थी।

जिनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012 तक रहा।

Pratibha Patil Biography in hindi
Pratibha Patil Biography
  • राष्ट्रपति बनने से पहले वह राजस्थान की राज्यपाल रही तथा कम उम्र में 1962-85 के दौरान वह पांच बार महाराष्ट्र की विधानसभा सदस्य रही।
  • 1991 में, अमरावती से लोकसभा के लिए चुनी गई।
  • श्रीमती प्रतिभा पाटिल सुखोई विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला राष्ट्रपति हैं।

12. डॉ. प्रणब मुखर्जी जीवन परिचय | Dr. Pranab Mukherjee Biography

प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति थे। वह अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पुर्नो अगिटोक संगमा को हराकर जुलाई 2012 में राष्ट्रपति बने।

उनका राष्ट्रपति कार्यकाल 25 जुलाई, 2012 से 25 जुलाई, 2017 तक रहा।

 Dr. Pranab Mukherjee Biography in hindi
Dr. Pranab Mukherjee Biography
  • 1997 में, प्रणब मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार और 2008 में, पद्म विभूषण सम्मानित किया गया था।
  • राष्ट्रपति बनने से पहले वह केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के पद पर थे।
  • उनका का निधन 10 अगस्त 2020 को हुआ।

14. राम नाथ कोविंद जीवन परिचय | Ram Nath kovind Biography

राम नाथ कोविंद भारत के 14वे तथा वर्तमान राष्ट्रपति है। जिनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2017 से वर्तमान अब-तक जारी है।

Ram Nath kovind Biography in hindi
Ram Nath kovind Biography
  • उन्होंने 16 अगस्त, 2015 से 20 जून, 2017 तक बिहार के 36वें राज्यपाल के रूप में कार्य किया और अप्रैल, 1994 से मार्च 2006, तक संसद के सदस्य रहे।

राष्ट्रपति की योग्यताएं | Presidential Qualifications

  • वह भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो ।
  • लोकसभा का सदस्य चुने जाने की योग्यता रखता हो।
  • वह भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन किसी लाभकारी पद पर नहीं लगा होना चाहिए ।

राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया | Procedure for election of President

1977/1997 में संशोधित किए गए कानून के अनुसार राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया निम्नलिखित है

राष्ट्रपति के चुनाव के अधिसूचना : राष्ट्रपति का चुनाव , चुनाव आयोग के निरीक्षण के अधीन होता है ।
आयोग राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करने , जांच पड़ताल करने, नामांकन पत्र वापिस लेने , चुनाव की तिथि, आदि के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी करता है।

राष्ट्रपति द्वारा शपथ ग्रहण

संविधान के अनुच्छेद – 60 के तहत सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति को पद ग्रहण की शपथ दिलाई जाती है

राष्ट्रपति पद की अवधि

राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद पांच साल तक अपने पद पर बना रहता है ।

राष्ट्रपति का पद खाली होना

राष्ट्रपति का पद कार्यकाल पूरा होने से पहले निम्न परिस्थितियों में खाली हो सकता है।

  • राष्ट्रपति द्वारा त्याग पत्र दिए जाने पर।
  • नोट राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र उपराष्ट्रपति को भेजता है।
  • समयावधि पूरी होने से पहले मृत्यु होने पर।
  • महाभियोग प्रस्ताव द्वारा हटाए जाने पर।
  • उपर्युक्त कारणों से यदि राष्ट्रपति का पद खाली हो जाता है तो । उपराष्ट्रपति ,राष्ट्रपति का पद संभालता है । लेकिन उपराष्ट्रपति द्वारा पद संभालने के 6 महीने के अंदर अंदर नए राष्ट्रपति का चुनाव करवाना अनिवार्य है।

राष्ट्रपति उत्तराधिकार नियम 1969

1969 में राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की मृत्यु के बाद उपराष्ट्रपति श्री वी वी गिरी को राष्ट्रपति के पद की शपथ दिलाई गई। लेकिन वी वी गिरी ने राष्ट्रपति का चुनाव लडने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिस कारण राष्ट्रपति पद बिलकुल खाली हो गया। सन् 1969 में संसद ने राष्ट्रपति उत्तराधिकार कानून पास किया । जिसके अनुसार राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति की अनुपस्थिति में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति का पद संभालेंगे । सन् 1969 में वी वी गिरी के इस्तीफा दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री एम हिदायतुल्ला को भारत का कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया।

क्या राष्ट्रपति को पद से हटाया जा सकता है

  • राष्ट्रपति त्यागपत्र देकर भी पदमुक्त हो सकता है।
  • लेकिन संविधान के अनुच्छेद – 61 के तहत राष्ट्रपति को पद से अलग करने की विधि का प्रावधान किया गया है।
  • राष्ट्रपति को संविधान का उल्लंघन करने के आरोप में उस पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया जा सकता है।
  • राष्ट्रपति को पद मुक्त करने का प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है।

राष्ट्रपति की शक्तियों को देखते हुए हमारे मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि , क्या राष्ट्रपति तानाशाह बन सकता है।

जी नहीं इसके पीछे कई कारण ह।

भारत में कुल कितने राष्ट्रपति बने?

14

भारत में राष्ट्रपति का पद कहाँ से लिया गया है?

ब्रिटेन से

हिंदुस्तान के राष्ट्रपति का नाम क्या है?

श्री रामनाथ कोविंद

उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है?

5 साल

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन है?

श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

देश का पहला राष्ट्रपति कौन था?

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे?

डॉ. जाकिर हुसैन

भारत के दूसरे राष्ट्रपति कौन बने?

डॉ.सर्वपल्ली राधकृष्णन

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कौन है

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद
उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू

One thought on “14 भारत के राष्ट्रपति की सूची | President List of India in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *